सरसों उगाएं लाभ कमाएं
उपज और खपत का अंतर इतना गहरा है कि हर साल भारी मात्रा में खाद्य तेल आयात करना पड़ता है। सरकार आयात कम करने की लगातार कोशिश कर रही है। इसके लिए तिलहन की खेती को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। खाद्य तेलों में सरसों का अपना महत्व है। अभी खेतों में सरसों लगी है कुछ जगह कटाई शुरू हो गई है जबकि कुछ स्थानों पर कटाई अभी होनी है। अच्छी उपज के लिए खड़ी फसल का खयाल कैसे रखें? कीट पतंगों पर निगरानी कैसे रखें? कटाई में किस तरह की सावधानी बरतें? कैसे भंडारण करें? फसल बेचते समय अच्छा लाभ कैसे पाएं? सरकार सरसों के प्रोत्साहन के लिए क्या-क्या कर रही है?..ऐसे ही सवालों पर राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों से विचार-विमर्श करेंगे कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में तिलहन प्रभाग के अपर आयुक्त डॉ. अनुपम बारीक, पीए-आशा से जुड़े निदेशक डा. शशि भूषण, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में सरसों उत्पादन तकनीक के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. एस.के झा और भरतपुर स्थित सरसों अनुसंधान निदेशालय के निदेशक डॉ. पीके राय। देखिए विचार विमर्श सरसों उगाएं लाभ कमाएं शनिवार 2 मार्च को रात 10 बजे और सोमवार 4 मार्च को सुबह 11 बजे सिर्फ दूरदर्शन किसान पर। स्क्रिप्ट-आबिद अली, एंकर- मुकुल शर्मा, पैनल प्रोड्यूसर-ज्योत्सना शुक्ल, परिकल्पना और निर्देशन- कुमार आनंद
Vichaar Vimarsh - सरसों उगाएं लाभ कमाएं farmers insurance | |
| 26 Likes | 26 Dislikes |
| 591 views views | 363K followers |
| News & Politics | Upload TimePublished on 9 Apr 2019 |
Không có nhận xét nào:
Đăng nhận xét