फूलों की खेती
भारत में अलग-अलग तरह के कृषि जलवायु क्षेत्र फूलों की खेती के लिए बेहतर हैं। यही वजह है कि यहां फूलों की खेती तेजी से फल-फूल रही है। इसे उगता सूरज भी कहा जाता है। इस समय भी कई तरह के फूल खेतों में लगे हैं। सर्दियों के मौसम में इस नाजुक फसल को बहुत ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है। इस मौसम में किस तरह करें फूलों की खेती? कैसे पाएं अचछी उपज? कीट-पतंगों से कैसे करें उनकी हिफाजत? किन फूलों की है ज्यादा मांग? ऐसे ही सवालों पर विचार विमर्श करेंगे भारतीय कृषि अनुसधान संस्थान में पुष्प विज्ञान संभाग के अध्यक्ष डा. एस.एस. सिंधू से, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद् के सहायक निदेशक जितेंद्र कोशिक, दिल्ली पर्यटन निगम के सहायक निदेशक डॉ. अजय कौशिक और फूलों की खेती करने वाले किसान सुधीर अग्रवाल। देखिए फूलों की खेती शुक्रवार 21 दिसंबर क रात 10 बजे और सोमवार 24 दिसंबर को सुबह 11 बजे सिर्फ डीडी किसान पर। स्क्रिप्ट-आबिद अली, एंकर- मुकुल शर्मा, पैनल प्रोड्यूसर-ज्योत्सना शुक्ला , परिकल्पना और निर्देशन- कुमार आनंद
Vichaar Vimarsh - Floriculture special dairy cow | |
| 20 Likes | 20 Dislikes |
| 362 views views | 363K followers |
| News & Politics | Upload TimePublished on 3 Jan 2019 |
Không có nhận xét nào:
Đăng nhận xét