कॉमन सर्विस सेंटर
हमांरे देश के गांवों में भी बहुत कुछ बदल रहा है और इस बदलाव के सारथी बने हैं कॉमन सर्विस सेंटर.. पहले लोगों को छोटी-छोटी सेवाओं के लिए खूब चक्कर काटने पड़ते थे पर आज ये केंद्र न केवल सरकारी कागजात बनवाने में मदद करते हैं बल्कि इनसे कृषि, पशु चिकित्सा, शिक्षा, चिकित्सा, स्वरोजगार जैसे क्षेत्रों की जानकारी और सेवाएं भी गांवों तक पहुंचाई जा रही है। कैसे काम करते हैं ये कामन सर्विस सेंटर? किस तरह की सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल जाती है? कैसे इनके जरिए हो रहा है लाखों रोजगार का सृजन ? ऐसे ही सवालों पर वाद संवाद करेंगे तीन राज्यों में काम कर रहे संचालक और इनसे सुविधाएं लेनेवाले के साथ सीएसी के सीइओ डा. दिनेश त्यागी, शिक्षा सेवाओं के प्रमुख ऋषिकेश पाटंकर, स्वास्थ्य सेवाओं की प्रमुख सुश्री अर्ची शर्मा और बिजनस स्टंडर्ड के कृषि संपादक संजीव मुखर्जी। देखिए वाद संवाद एक स्थान दर्जनों काम शनिवार 1 सितंबर को सुबह 10 बजे और सोमवार 3 सितंबर को रात 10 बजे सिर्फ डीडी किसान पर। स्क्रिप्ट-शोभित जायसवाल, एंकर-मोनालिसा, पैनल प्रोड्यूसर-आशुतोष उपाध्याय, परिकल्पना और निर्देशन- कुमार आनंद
Vaad Samvaad - Common Service Centers - एक स्थान दर्जनों काम farmers insurance | |
| 19 Likes | 19 Dislikes |
| 453 views views | 363K followers |
| News & Politics | Upload TimePublished on 15 Jan 2019 |
Không có nhận xét nào:
Đăng nhận xét